लखीमपुर में किसानों के हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी से नाराज सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं


सीतामढ़ी 

लखीमपुर में किसानों के हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी से नाराज सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में स्थानीय मेहसौल चौक पर यूपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी मोदी-योगी मुर्दाबाद, किसानों की हत्यारी सरकार हाय-हाय का नारा लगाया रहे थे। 

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने कहा कि लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के इशारे पर किसानों के नरसंहार ने भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया है। जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित किसानों से मिलने जा रही थीं, तो उन्हें ग़ैरकानूनी ढ़ंग से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दर्शाता है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार कांग्रेस और प्रियंका गांधी से डरी हुई है। किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष को तैयार है।

शम्स ने कहा कि अपने पद का दुरुपयोग कर किसानों को मौत की घाट उतरवाने वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मिनट भी कुर्सी पर बने रहने का अधिकार नहीं। उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। साथ ही किसानों के हत्यारे भाजपा नेताओं की अविलम्ब गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

विरोध-प्रदर्शन में अफ़रोज़ आलम, रंजीत कुमार, मो.शाहिद, निज़ामुद्दीन अंसारी, राजा कुमार, दिनेश राम, अंकित कुमार, विशाल ठाकुर, मो.साजिद, हैदर अली, महेश कुमार, संजीव कुमार, अब्दुल्लाह खान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post