विधायक ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, किसानों को मुआवजा देने की मांग
(उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को पत्र सौंपती विधायक गायत्री देवी साथ में पूर्व विधायक राम नरेश यादव।)
परिहार सेबविधायक गायत्री देवी एवं पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पटना में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर उन्हें एक पत्र सौंपा। पत्र में विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए राहत मुआवजा दिये जाने की मांग की।
विधायक गायत्री देवी ने उपमुख्यमंत्री को बताया की बेमौसम बारिश से क्षेत्र के किसान परेशान और मायूस हैं। 18,19 एवं 20 अक्तूबर को हुई आंधी, तूफान, बारिश से किसानों के तैयार धान की फसल बर्बाद हो गई। जिससे किसानों को काफी क्षति हुई है। उपमुख्यमंत्री को पत्र देकर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। कहा कि सभी जरूरतमंदों को मुआवजा मिलना चाहिए।
इसके लिए प्रशासन को तत्काल सर्वे कार्य करा क्षति का आकलन करना चाहिए। कहा कि सरकार की ओर से फसल क्षति को लेकर मुआवजा का प्रवधान है। विधायक ने परिहार एवं सोनबरसा प्रखंड को आपदा से पूर्णतः प्रभावित घोषित करने की मांग की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें इसके लिए जरूरी कदम उठाये जाने का आश्वासन दिया।