इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. एक महिला बैंककर्मी ने अपने साथ काम करने वाले एक शख्स पर रेप का आरोप लगाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पीड़िता के अनुसार, आरोपी शख्स ने पहले उसके साथ रेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दो बार में 55 हजार रुपये भी ऐंठ लिए. मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है.
थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि वह गोला रोड स्थित एक बैंक में काम करती है. उसके साथ गौरव कुमार नाम का एक शख्स भी काम करता था. बैंक में ही आरोपित से पीड़िता की दोस्ती हुई थी. नवंबर 2018 में वह उसे मां से मिलाने की बात कहकर अपने घर पर ले गया. फिर नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया.
मामले की जानकारी देते हुए नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि एफआईआर में मिठनपुरा थाने के रामबाग निवासी गौरव कुमार को नामजद किया गया है. केस की छानबीन का जिम्मा दारोगा बबीता कुमारी को सौंपा गया है. जांच की जा रही है.
Tags:
bihar